Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

उमरी में पहुचे CM Nayab Saini, विशाल फूल माला के साथ किया जोरदार स्वागत

November 6, 2024

उमरी में पहुचे CM Nayab Saini, विशाल फूल माला के साथ किया जोरदार स्वागत

CM Nayab Saini Reached Umri : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के गांव उमरी में जनता का आभार व्यक्त करने पहुचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गांव उमरी के निवासियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव के आम लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का गांव उमरी में पहुंचने पर गांव वासियों ने बड़ी फूल माला और मांगो की लंबी लिस्ट के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा की प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

इस मौके पर नायब सैनी ने कहा की अगर जनता को कोई भी परेशानी हो तो वो और पूरी सरकार हमेशा जन सेवा के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस गांव की जो भी मांगे होगी सभी मांगे पूरी की जाएगी और कोई भी मांग अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि बसंत कुमार और जिला परिषद कुरुक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने गांव उमरी के नजदीक पी जी आई खोलने की मांग की। नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा में विकास की नई इबारत लिख कर हरियाणा वासियों को हर सुख सुविधा देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें