Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर मार्केटिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल युवक के घर पर सीबीआई के रेड, खबर मिलते ही परिवार सहित फरार

November 6, 2024

ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर मार्केटिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल युवक के घर पर सीबीआई के रेड, खबर मिलते ही परिवार सहित फरार

पानीपत हरियाणा में सीबीआई टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग, ज्यादा ब्याज व शेयर मार्केट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले युवक के घर पर रेड की। लेकिन युवक को पहले से ही रेड की जानकारी हो गई। जिसके बाद युवक परिवार सहित घर से फरार हो गया।

युवक पर आरोप है कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर मार्केट के नाम पर ठगी व करोड़ों रुपए की हेराफेरी कर चुका है। युवक ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गिरोह के साथ मिला हुआ है। जिसके चलते टीम ने रेड की। लेकिन परिवार छत के रास्ते सामान, बैग आदि लेकर भाग गए।

 

रेड वार्ड में विकास नगर गली नंबर 3 स्थित जितेंद्र दहिया के घर पर सीबीआई टीम ने घर को बंद कर तलाशी ली। देर रात तक घर की तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान घर में मिले कागजातों को भी चेक किया गया। काफी देर तक कार्रवाई करने के बाद टीम वापस लौट गई।

टीम ने इस दौरान आसपास स्थित घरों में रहने वाले लोगों से बातचीत कर युवक के रिश्तेदारों व अन्य पता से संबंधित जानकारी ली। टीम ने पड़ोसियों से युवक के कामकाज की जानकारी भी एकत्र की।

टीम को सूचना मिली थी कि जितेंद्र दहिया पिछले कई वर्षों से कंपनी बनाकर लोगों को ज्यादा मुनफा का लालच देता और उनसे पैसे ऑनलाइन खातों के जरिए ट्रांजेक्शन करवाता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले भी दर्ज है। जितेंद्र दहिया कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है।

कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था। सीबीआई अधिकारी अखिलेश पांडेय ने अपनी टीम के साथ उसके ठिकानों पर रेड की थी। लेकिन जितेंद्र के खिलाफ कोई सुराग नहीं मिला। जितेंद्र ने इसी वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में अपने व अपने रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जितेंद्र के घर पर रेड की थी।लेकिन रेड की खबर पहले से ही मिल जाने के कारण वह फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें