Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

भरमौर -चंबा नैशनल हाइवे सडक मार्ग 154 ए दुर्गेठी के समीप घार से गुजर रहे बाइक सवार पर गिरा मलवा, मौत

November 6, 2024

भरमौर -चंबा नैशनल हाइवे सडक मार्ग 154 ए दुर्गेठी के समीप घार से गुजर रहे बाइक सवार पर गिरा मलवा, मौत

भरमौर: जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के नैशनल हाइवे सडक मार्ग 154 ए पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया थाना भरमौर के अन्तर्गत व थाना भरमौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद 4बजे के करीब कुलदीप सिंह पुत्र किकर राम गांव व डाकघर भरमाड तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा उम्र 37 वर्ष जो की अपनी बाईक एच पी 54 डी8882 पर भरमौर से चंबा की तरफ जा रहा था जैसे ही वो दुर्गेठी के समीप घार से गुजरा एक दम मलवा उसकी वाईक पर आ गिरा जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस मौके पर पंहुची व शव को अपने कब्जे में लेकर लोगों के व्यान कलमबद्ध किए व मामला भरमौर थाने में 125/106/बी,एन,एस के तहत दर्ज कर घटना के कारणों की तपदीश जारी है खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों का पुलिस घटनास्थल पर ही पंहुचने का इंतजार कर रही है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें