Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paytm का नया फीचर, पेटीएम ने अपने ग्राहकों को दी यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड सुविधा

November 6, 2024

Paytm का नया फीचर, पेटीएम ने अपने ग्राहकों को दी यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड सुविधा

नई दिल्ली: देश की प्रमुख भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने एक नई यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड सेवा शुरू की है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने खर्च पर नजर रखने और टैक्स फाइलिंग को आसान बनाने में मदद करेगी।

कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यह सेवा साफ-सुथरे स्टेटमेंट्स उपलब्ध कराती है, जिससे बजट बनाना और खर्च का हिसाब रखना आसान हो जाता है। यह सुविधा पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है और जल्द ही एक्सेल फॉर्मेट में भी लाई जाएगी। इसमें उपयोगकर्ता किसी भी तारीख या वित्तीय वर्ष का स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल से भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यह सेवा उपयोगकर्ताओं की पारदर्शिता और सरल वित्तीय प्रबंधन की जरूरतों को पूरा करती है। इस सुविधा से उपयोगकर्ता ट्रांजैक्शन की राशि, प्राप्तकर्ता का नाम, बैंक अकाउंट डिटेल्स और समय जैसी जानकारी एक सरल फॉर्मेट में देख सकते हैं। यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड सुविधा “बैलेंस एंड हिस्ट्री” सेक्शन में उपलब्ध है, जहां से उपयोगकर्ता अपनी मनचाही तारीख का स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें