Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 07 नवंबर 2024: जानें गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

November 7, 2024

आज का अंक राशिफल 07 नवंबर 2024: जानें गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक  1 
वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। शेयर पर धन न लगाएं। परिवार में संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सफलता मिलने की कम संभावना है।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग- क्रीम
अंक 2
आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें नहीं तो उदर विकार व एसीडिटी से खतरा हो सकता है। अनैतिक प्रेम संबंध के कारण पति-पत्नि में आपसी मतभेद व  मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। संतान के कॅरियर की तरफ ध्यान दें। विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
अंक 3
आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। व्यापार में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापार ठीक से नहीं चलेगा। परिजनों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
शुभ अंक-14
शुभ रंग – क्रीम
अंक 4
आज आप कोई नया काम, कला या हुनर सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन नामंजूर हो सकता है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। अहंकार के कारण प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें