Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोट कर लें इन स्पेशल ट्रेनों का समय, छठ मनाकर वापिस लौटने में होगी आसानी!

November 7, 2024

Special Train Timing : देश के अलग-अलग हिस्सों से छठ पर्व मनाने के लिए लोग अपने घर पहुंचे है। लेकिन पूजा खत्म होने के बाद एक बार फिर लोग अपने कार्यस्थल पर लौटेंगे। इसी लिए पूर्व-मध्य रेलवे ने इस बार छठ पर्व के बाद कई स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें 8 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेंगी। यदि तुलना पिछले साल से की जाए तो इस बार अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्याम में रखते हुए सभी स्टेशनों पर CCTV कैमरों से निगरानी बढ़ा दी है।

छठ पर चलाई गई 446 स्पेशल ट्रेनें-

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि इस बार छठ के दौरान 446 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, पिछले साल सिर्फ़ 369 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

इन स्टेशनों से रवाना होंगी ट्रेनें-

रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेनें 8 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेंगी। 8 नवंबर को पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, बरौनी, दानापुर, जयनगर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा और दूसरे स्टेशनों से 35 स्पेशल ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, सहरसा और दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। स्टेशनों पर ट्रेनों से सम्बन्धित जानकारी देने के लिए अनाउंसमेंट भी किए जाएंगे।

कुछ स्पेशल ट्रेनों की डिटेल-

 

  • गाड़ी संख्या 06260 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू पूजा स्पेशल ट्रेन दानापुर से 08.11.2024 को रात 08.50 बजे खुलकर आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन 06.15 बजे एसएमवीटी बेंगलुरू पहुंचेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 05903 कटिहार-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल ट्रेन कटिहार से 09.11.2024 को रात 09.40 बजे खुलकर बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 04.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 05904 मुजफ्फरपुर-डिबूगढ़ पूजा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से 10.11.2024 को सुबह 07.15 बजे खुलकर समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज के रास्ते अगले दिन दोपहर 03.00 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 06260 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन 08.11.2024 को दानापुर से रात 08.50 बजे खुलकर आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन शाम को 05.40 बजे एसएमवीटी बेंगलुरू पहुंचेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 08520 विशाखापत्तनम -दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन विशाखापट्टनम से 08.11.2024 को सुबह 09.10 बजे खुलकर जसीडीह, झाझा, किऊल के रास्ते अगले दिन सुबह 11.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 08519 दानापुर-विशाखापट्टनम पूजा स्पेशल ट्रेन दानापुर से 09.11.2024 को दोपहर 12.30 बजे खुलकर किऊल, झाझा, जसीडीह के रास्ते अगले दिन दोपहर में 03.45 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 08419 पुरी-जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन पुरी से 08.11.2024 को दोपहर 01.30 बजे खुलकर झाझा, किऊल, बरौनी के रास्ते अगले दिन दोपहर 01.00 बजे जयनगर पहुंचेगी।

 

  • गाड़ी संख्या 08420 जयनगर-पुरी पूजा स्पेशल ट्रेन जयनगर से 09.11.2024 को दोपहर 03.00 बजे खुलकर किऊल, झाझा, के रास्ते अगले दिन दोपहर 01.00 बजे पुरी पहुंचेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें