Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन की तेजी के बाद आयी गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

November 7, 2024

घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन की तेजी के बाद आयी गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Domestic Stock Markets Fell : घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजार वेिषकों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा मिश्रित वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 237.93 अंक की गिरावट के साथ 80,140.20 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 109.1 अंक फिसलकर 24,374.95 पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। वहीं टाटा स्टील का शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी मुनाफे में रहे।

Domestic Stock Markets Fell

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें