Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

November 7, 2024

पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बटाला: पंजाब के बटाला के निकटवर्ती गांव चंदू मांज में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह हमला पुराने विवाद के चलते किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक 22 वर्षीय अभय के पिता दानिश के अनुसार कुछ दिन पहले उसका पड़ोसी से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था।

इसी विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने बुधवार देर रात अभय पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी से विवाद के बाद गांव की पंचायत ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवा दिया था, लेकिन उसी रंजिश के चलते पड़ोसी राजपाल ने उनके बेटे को अकेला पाकर अचानक उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह के प्रभारी प्रभजोत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें