Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में चलते ऑटो में हुआ धमका, 8 झुलसे: छठ पूजा करने जा रहे थे श्रद्धालु

November 7, 2024

रोहतक में चलते ऑटो में हुआ धमका, 8 झुलसे: छठ पूजा करने जा रहे थे श्रद्धालु

रोहतक: आज रोहतक में एक चलते ऑटो में धमाका हो गया। जिससे ऑटो में बैठी 8 सवारियां झुलस गई। दरअसल, ऑटो से नहर पर छठ घाट के पास जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो में बाहर से एक रॉकेट आकर घुस गया। उसी ऑटो में गंधक पटास रखा हुआ था।

जिसके कारण ऑटो में धमाका हुआ और उसमें बैठे आठ लोग बुरी तरह से झुलस गए। राहगीरों ने लोगों को पीजीआई में उपचार के लिए भेजा है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घायल के परिवार से नवल किशोर ने बताया कि वह घर से दिल्ली बाइपास पर भालौठ सब ब्रांच नहर पर बने छठ घाट पूजा की तरफ जा रहे थे। लेकिन दिल्ली बाइपास पर जैसे ही पहुंचे तो बाहर से ही एक रॉकेट सीधा ऑटो में आ गिरा। उसी जगह पर एक थैली के अंदर गंधक पटास रखा हुआ था। जिसके कारण उसमें एक दम से धमाका हो गया।

ऐसे में ऑटो के अंदर बैठे रोनम, आशीष, रवि, निभा, दीपक, सचिन, कार्तिक और सीटी देवी बुरी तरह से झुलस गए। ऑटो के अंदर एक दम से शोर हुआ तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने ही ऑटो के अंदर से लोगों को बाहर निकाला और पीजीआई में उपचार के लिए भिजवाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें