Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चुनाव आचार संहिता के बीच जब्त किए 2.3 करोड़ रुपये, 12 लोग हिरासत में

November 8, 2024

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चुनाव आचार संहिता के बीच जब्त किए 2.3 करोड़ रुपये, 12 लोग हिरासत में

मुंबई। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में 12 लोगों से 2.3 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोकमान्य तिलक मार्ग थाना पुलिस और निर्वाचन अधिकारियों की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों को रोका। अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास 2.3 करोड़ रुपये की नकदी मिली। रकम लेकर जा रहे ये लोग न तो नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सके और न ही वे इतनी बड़ी रकम ले जाने का कोई कारण बता पाए।

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित निगरानी टीम नकदी, शराब और अन्य संभावित प्रलोभनों जैसी वस्तुओं को लेकर सतर्क हैं। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह तक हुई कागजी कार्रवाई और पूछताछ के बाद धन जब्त कर लिया गया तथा नकदी ले जा रहे 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में जांच के लिए नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें