Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक सड़क हादसा : कार और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के चार लोगों की हुईं मौत

November 9, 2024

दर्दनाक सड़क हादसा : कार और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के चार लोगों की हुईं मौत

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार सुबह एक कार और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक करके चारों शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया।

कार और पिकअप वाहन की हुई भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर गणगापुर-श्री दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान, कमलापुरा तालुक में मारगुट्टी क्रॉस के पास सड़क हादसा हो गया। कार सवार चार लोगों की कार सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

स्थानीय पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनकी पहचान हैदराबाद निवासी भार्गव कृष्ण (55), उनकी पत्नी संगीता (45), बेटा उत्तम राघवन (28) के तौर पर हुई है। हालांकि, कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। ये सभी हैदराबाद के रहने वाले थे और कलबुर्गी के गणगापुर-श्री दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें