Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लालू परिवार से बिहार में कोई मुख्यमंत्री बने, यह सपना कभी सच नहीं हो पाएगा : विवेक ठाकुर

November 9, 2024

लालू परिवार से बिहार में कोई मुख्यमंत्री बने, यह सपना कभी सच नहीं हो पाएगा : विवेक ठाकुर

Chief Minister of Bihar : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में जगह-जगह आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपकाया। इसमें तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने इसी पर तंज कसा है। उनके मुताबिक ये सपना कभी सच नहीं हो पाएगा।

विवेक ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री बनने का सपना अब सपना ही रह जाएगा। बिहार में लालू प्रसाद यादव के परिवार से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। जनता इन लोगों को अच्छे तरीके से जान चुकी है।

तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीतेंगे। इस पर भाजपा सांसद ने कहा है कि उपचुनाव में आरजेडी का खाता भी नहीं खुलेगा। अगले साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के साथ तेजस्वी यादव का यह आखिरी चुनाव होगा।

तेजस्वी कह रहे हैं कि झारखंड में इंडिया ब्लॉक की सरकार बन रही है। इस पर भाजपा सांसद ने कहा, झारखंड में भाजपा की लहर है और भारी बहुमत से झारखंड में एनडीए की सरकार बन रही है। क्योंकि, वहां की जनता विकास चाहती है।

तेजस्वी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री का हाल चाल लिया या नहीं, बिहार को विशेष राज्य का दर्ज देने की मांग भी दोहराई। इस पर भाजपा सांसद ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्या बात की अब उन्हें इस बात की जानकारी क्यों दी जाए। राहुल गांधी की तरह वह जमीन से कट चुके हैं। बिहार की राजनीति में वह पांच दिन आते हैं और विदेश चले जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें