Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar: दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, सारा सामान हुआ जलकर राख

November 9, 2024

Jalandhar: दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, सारा सामान हुआ जलकर राख

Jalandhar Fhop Fire : जालंधर में पंज पीर चौक के पास एक दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन रखे कपड़े जलकर राख हो गए। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

जल्द ही टीमें जांच के बाद अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगी। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त दुकान बंद थी। अचानक धुआं उठता दिखा तो तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दुकान मालिक वरुण ने बताया कि वह मार्केट में मैनीक्योर का काम करता है और उसकी बेटी सबसे पहले दुकान पर पहुंची।

उसने देखा कि दुकान के अंदर धुआं उठ रहा है। जब उसकी बेटी ने ऊपर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी। आग बुझाने के लिए पानी भी डाला गया, लेकिन आग नहीं बुझी और उसने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें