Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़-अंबाला रेल ट्रैक होगा अपग्रेड, ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की तैयारी शुरू

November 9, 2024

चंडीगढ़-अंबाला रेल ट्रैक होगा अपग्रेड, ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की तैयारी शुरू

Chandigarh-Ambala Rail Track Upgraded : चंडीगढ़ और अंबाला के बीच रेल यात्रा को गति देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने ट्रैक अपग्रेडेशन का पहला चरण शुरू कर दिया है। इस चरण में रेलवे स्टेशन से लेकर यार्ड तक प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 की पटरियों को बदला जाएगा।

जानकारी के अनुसार फ्रांस की रेलवे टीम एसएनसीएफ ने इस सेक्शन का सर्वे कर सुझाव दिया था कि ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए सबसे पहले ट्रैक को अपग्रेड करना जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा 52 किलोग्राम प्रति मीटर ट्रैक के कारण ट्रेनों की अधिकतम गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित है।

इस नई ट्रैक व्यवस्था से गति बढ़ने की संभावना है, जिससे यात्रियों का यात्रा समय कम होगा। ट्रैक बदलने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि ट्रेन संचालन पर कम से कम असर पड़े। चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 19 नवंबर को ट्रैक 10 घंटे के लिए बंद रहेगा।

इस दौरान कालका-चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन (12011-12) रद्द रहेगी। इसके अलावा कालका-भिवानी एक्सप्रेस (14795-96) और कालका-अंबाला पैसेंजर (04569-70) भी चंडीगढ़ और कालका के बीच नहीं चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस काम से न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि स्पीड बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें