Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

धान की आवक तेज होने से अनाज मंडी के बाहर लगा लंबा जाम, मौके पर स्थिति तनावपूर्ण

November 9, 2024

धान की आवक तेज होने से अनाज मंडी के बाहर लगा लंबा जाम, मौके पर स्थिति तनावपूर्ण

Jind Fast Arrival of Paddy : गोहाना शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज होने के चलते मंडी के साथ जींद-महम रोड के पश्चिमी मिनी बाईपास और जींद रोड पर तीन से चार किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। जाम के चलते वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई जिसके चलते वाहन चालकों भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धान लेकर आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों के बीच में दूसरे वाहन भी फंस गए।

पूरा दिन पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मशक्कत करते रहे। अनाज मंडी में उठान धीमी गति से होने के चलते मंडी धान से अट्टी हुई है। मंडी में धान डालने की जगह नहीं है जिसके चलते मंडी में जाम लग रहा है।किसानों की मानें तो खेतों में इन दिनों कम्बाइन कटाई का काम चल रहा है जिस बासमती धान को लेकर किसान अपनी धान की फसलों को लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे है जिसके चलते किसान अब अपनी फसल को जल्दी बेचने के चक्कर में आ रहे है।

मंडी में जाम की स्थिति पैदा हो रही है, कुछ किसान जल्दबाजी में भी अपने ट्रैक्टर ट्राली को जल्दी मंडी में लाने के चलते एक दूसरे के आगे खड़ा कर देते है जिससे भी जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि किसानों की मानें इस बार पिछले साल की अपेक्षा तीन सौ से पांच सौ रुपए भाव कम मिल रहा है। अनाज मंडी में काम करने वाले आढ़तियों ने बताया कि इस समय मंडी में लेबर की कमी के चलते उठान नहीं हो पा रहा है जिसके चलते मंडी में धान को उतरवाने के लिए स्थान नहीं है।

रोजाना मंडी में एक लाख क्विंटल से ज्यादा धान की फसल आ रही है। ज्यादा आवक आने से मंडी व मंडी के बाहर जाम की स्थिति बन रही है। जिसके चलते मंडी एसोसियन ने एक सप्ताह में दो दिन मंडी बंद करने का फैसला लिया। बुधवार व रविवार को अनाज मंडी बंद रहेगी, ताकि मंडी में खरीदी गई धान की फसल का पहले उठान हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें