Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान की बढ़ी दिक्कते; छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

November 9, 2024

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान की बढ़ी दिक्कते; छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

ICC 2025 Champions Trophy: आईसीसी (ICC) जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बड़ा झटका दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC तीन नए विकल्पों पर काम कर रहा है, जिससे 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान से छिनी जा सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से शुरू होने वाला है, लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर संशय है। बीसीसीआई (BCCI) और भारत सरकार की मंजूरी के बिना टीम इंडिया का पाकिस्तान जाना मुश्किल लग रहा है, और आईसीसी जानता है कि भारत के बिना यह टूर्नामेंट सफल नहीं हो सकता है।

ICC के पास क्या हैं विकल्प?

1. पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित करना
आईसीसी का पहला विकल्प है कि टूर्नामेंट पूरी तरह पाकिस्तान में हो। हालांकि, भारतीय टीम के पाकिस्तान आने पर संशय है, जो आईसीसी चाहता नहीं है।

2. हाईब्रिड मॉडल

दूसरे विकल्प के अनुसार, अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाती, तो आईसीसी एशिया कप की तरह हाईब्रिड मॉडल अपना सकता है। इसमें भारत के मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) या श्रीलंका में हो सकते हैं।

3. दूसरे देश में टूर्नामेंट का आयोजन
अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाईब्रिड मॉडल पर सहमत नहीं होता है, तो आईसीसीे पूरे टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में स्थानांतरित कर सकता है।

इस महीने के अंत तक BCCI को देना है जवाब
आईसीसी ने बीसीसीआई से इस महीने महीने के अंत तक आधिकारिक रूप से बताने को कहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं। अगर बीसीसीआई का जवाब नकारात्मक होता है, तो आईसीसी अन्य विकल्पों पर विचार कर सकता है।

11 नवंबर को जारी होगा चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल

आईसीसी 11 नवंबर को टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी करेगा, लेकिन मैच वेन्यू का खुलासा फिलहाल नहीं करेगा। पीसीबी ने भारतीय टीम के लिए लाहौर में मैच आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ 20 फरवरी को, न्यूजीलैंड के साथ 23 फरवरी को और पाकिस्तान के साथ 1 मार्च को तय किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें