Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

मधेपुरा : ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, 4 घायल

November 10, 2024

मधेपुरा : ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, 4 घायल

मधेपुरा : बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आपको बता दे कि यहां ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये।

ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की हुई टक्कर

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि प्रसादी चौके समीप ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में पांच लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को मुरलीगंज के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र निवासी संजीत कुमार (25) के रूप में की गयी है। वह अपने ससुराल कठौतिया आया हुआ था। वह कठौतिया से ई-रिक्शा पर बैठकर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए मुरलीगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदरअस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें