Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

डोली विदा होने से पहले दुल्हन को लगी गोली, मौके पर मचा हड़कंप

November 11, 2024

डोली विदा होने से पहले दुल्हन को लगी गोली, मौके पर मचा हड़कंप

Ferozepur Bride Shot : फिरोजपुर के खाई फेमे की गांव में रविवार को शादी की खुशियां पर ग्रहण लग गया। शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करते समय गोली दुल्हन को लग गयी। सिर में गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गयी। दुल्हन को गोली लगने के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गयी। दुल्हन को आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि हाशम टूट गांव निवासी बाज सिंह के घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। शादी के मौके से मेहमान घर पर जुटे हुए थे। बाज सिंह की बेटी बलजिंदर कौर का रिश्ता तरन तारन जिले के सरहाली कलां गांव निवासी गुरप्रीत सिंह से तय हुआ था। बलजिंदर कौर की शादी की खुशी में रिश्तेदार हवाई फायर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गोली दुल्हन के सिर में लग गयी। फायरिंग से शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गयी।

मेहमानों की नजर जब दुल्हन बनी बलजिंदर कौर पर पड़ी तो बलजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। मंजर देखकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। आनन फानन में एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने दुल्हन को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दुल्हनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टर, बलजिंदर कौर का इलाज करने में जुटे हैं। घटना से परिजन काफी दुखी हैं। मेहमान भी बलजिंदर कौर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें