Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिगड़ी मौसम की चाल: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या; खांसी-जुकाम, बुखार से लोग हुए बेहाल

November 11, 2024

बिगड़ी मौसम की चाल: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या; खांसी-जुकाम, बुखार से लोग हुए बेहाल

Bhiwani Bad weather: मौसम में आए एकदम बदलाव के चलते वायरल, खांसी-जुकाम और बुखार ने पैर पसार लिए है। हालांकि डेंगू के मरीजों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,लेकिन अन्य तरह के बुखार ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सरकारी अस्पताल ही नहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। हालात ये बने है कि सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दाखिल करने की जगह तक नहीं बची है।

फिलहाल लोग प्राइवेट अस्पतालों की तरह भाग रहे है रोजाना बुखार से पीड़ितों की संख्या में बढौतरी हो रही है। एसएमओ डॉ. यतीन गुप्ता ने बताया कि बारिश रूकने के बाद वायरल, खासी जुकाम, बुखार व डेंगू आदि मच्छर के काटने से फैलते है। फिलहाल ज्यादा खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है,लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को बेहतरीन इलाज के लिए व्यवस्था मुक्कल की है। डेंगू से पीडि़त के लिए अलग से वार्ड का गठन किया हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें