Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे पंजाब, इस शहर का करेंगे दौरा

November 11, 2024

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे पंजाब, इस शहर का करेंगे दौरा

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को पंजाब की यात्रा पर रहेंगे और जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर “कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में वह मुख्य अतिथि होंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि धनखड़ 12 नवंबर को पंजाब के लुधियाना के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह यात्रा के दौरान लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें