Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market : शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

November 12, 2024

Share Market : शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में आयी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Rise In Share Market : घरेलू संस्थागत निवेशकों के निरंतर निवेश के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 324.83 अंक चढक़र 79,820.98 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.7 अंक की बढ़त के साथ 24,242 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। मारुति, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,306.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,026.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें