Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपराष्ट्रपति के विमान को हलवारा में उतरने की नहीं मिली अनुमति

November 12, 2024

उपराष्ट्रपति के विमान को हलवारा में उतरने की नहीं मिली अनुमति

Vice President : खराब दृश्यता के कारण भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के विमान को लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। अब उपराष्ट्रपति के विमान को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारा जा रहा है। अमृतसर हवाई अड्डे पर खराब दृश्यता में भी विमान को उतारने की व्यवस्था है।

देश के उपराष्ट्रपति के अचानक अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की खबर मिलने के बाद अमृतसर जिले के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे और प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारी शुरू कर दी।

उपराष्ट्रपति के अब सड़क मार्ग से अमृतसर से लुधियाना रवाना होने की संभावना है, जहां वह दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पंजाब में पिछले एक हफ्ते से घने धुएं की चादर के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और अमृतसर हवाईअड्डे पर उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज पंजाब दौरे पर है। उपराष्ट्रपति इंडियन इकोलॉजिकल सोसायटी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-2024 की अध्यक्षता करेंगे, जिसका आयोजन इंडियन इकोलॉजिकल सोसायटी ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU), लुधियाना के सहयोग से किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें