Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति राहुल वैद्य संग अमृतसर पहुंची दिशा परमार, जोड़े ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

November 12, 2024

पति राहुल वैद्य संग अमृतसर पहुंची दिशा परमार, जोड़े ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

मुंबई। फिल्म जगत के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर राहुल वैद्य पत्नी दिशा परमार के जन्मदिन पर परिवार संग अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। फैमिली संग स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी प्यारी सरदारनी दिशा परमार, मैं तुमसे प्यार करता हूं! आने वाले सालों में तुम्हें बेहतरीन स्वास्थ्य और सौभाग्य मिले।’’ राहुल वैद्य के पोस्ट पर फिल्म जगत के तमाम सितारों के साथ उनके फैंस ने भी उनके प्यार को जन्मदिन की बधाई दी। देखते ही देखते राहुल वैद्य के पोस्ट का कमेंट सेक्शन शुभकामनाओं से भर गया।

सिंगर मीका सिंह ने लिखा ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं दिशा’’, ’ब्रह्म’ अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं दिशा परमार तुम्हें ढेर सारा प्यार।’’ टीवी अभिनेत्री किश्वर एम राय ने लिखा ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं दिशा परमार।’’ इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल वैद्य कलर्स टीवी के कुकिंग रिएलिटी लाफ्टर शेफ का हिस्सा हैं, जहां मनोरंजन की दुनिया के लोकप्रिय चेहरों को जोड़े में एक डिश बनाने को सौंपी जाती है। राहुल वैद्य इंडियन आइडल सीजन 1 के रनर-अप रहे। उन्होंने बिग बॉस 14 में भी काम किया। राहुल ने एक से बढ़कर एक कई गाने गाए हैं। इनमें ‘छाप तिलक सब छोड़ी’, ‘गरबे की रात’, ‘प्रेम कहानी’ गाने को गाया है।

वहीं, पत्नी दिशा भी छोटे पर्दे का जाना पहचाना चेहरा हैं। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने ब्रेक ले रखा है। अभिनेत्री सोनी टीवी के बड़े अच्छे लगते हैं 4 में नकुल मेहता के साथ दिखी थीं। दिशा वो अपना सा टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें