Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 को लेकर KL Rahul ने कहा, ‘इस मंच से टी20 टीम तक का सफर तय करना है’

November 13, 2024

IPL 2025 को लेकर KL Rahul ने कहा, ‘इस मंच से टी20 टीम तक का सफर तय करना है’

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज के.एल. राहुल को रिटेन नहीं किया है और अब टीम इंडिया का यह दिग्गज बल्लेबाज मेगा ऑक्शन में नई टीम के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राहुल ने 2016 में अपने डेब्यू के बाद से अब तक भारत के लिए 72 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.75 की औसत और 139.12 की स्ट्राइक रेट से 2,265 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 22 अर्धशतक भी आए।

राहुल ने आईपीएल 2022 से 2024 सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की, जिसमें टीम 2022 और 2023 सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची। राहुल ने 1,410 रन बनाए, जिससे वह तीन सत्रों में टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। लेकिन, 2025 सत्र से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। आगामी 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाली आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान राहुल टी20 में अपनी किस्मत फिर से चमकाने के लिए एक नई टीम की तलाश करेंगे।

राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए प्रोमो वीडियो में कहा, मैं कुछ समय से टी20 टीम से बाहर हूं। मुझे पता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं कहां खड़ा हूं। मैं इस आईपीएल सीजन का इंतजार करूंगा, ताकि मुझे वह मंच मिले जहां मैं वापस जाकर अपने क्रिकेट का आनंद ले सकूं। मेरा लक्ष्य स्पष्ट रूप से भारतीय टी20 टीम में वापसी करना है।

उन्होंने आगे कहा, मैं एक नई और ताजा शुरुआत चाहता हूं। मैं अपने विकल्प तलाशना चाहता हूं। मैं वहां जाना और खेलना चाहता हूं जहां मुझे आजादी मिले। जहां टीम का वातावरण अच्छा हो। कई बार आपको आगे बढ़ना होता है और अपने लिए कुछ अच्छा खोजना पड़ता है। मैं इस आईपीएल सीजन के लिए उत्साहित हूं। मैं ऐसा प्लेटफॉर्म चाहता हूं, जहां मैं अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठा सकूं।

राहुल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा।

कप्तान रोहित शर्मा का पर्थ में खेलना तय नहीं है, ऐसे में राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि दूसरे विकल्प अभिमन्यु ईश्वरन यहां अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें