Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ो में बर्फ़बारी, मैदानों में छाया कोहरा, बढ़ी ठंड

November 13, 2024

पहाड़ो में बर्फ़बारी, मैदानों में छाया कोहरा, बढ़ी ठंड

Snowfall in Mountains : पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद अब मैदानों में सर्दियों की शुरुआत हो गई हैं। बीती रात पंजाब के मौसम में अचानक बदलाव आया और ठंड बढ़ गई। कई इलाकों में घनी धुंध देखने को मिली। हालांकि अभी पहाड़ों की ठंड को निचले इलाकों में पहुंचने में समय लग सकता है। ऐसे में 18 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

इस बार नवंबर का महीना बीते कुछ वर्षो के मुकाबले गर्म बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री की वृद्धि लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी हुई है। यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है। पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग में पहली बर्फबारी हुई।

दिल्ली का मौसम-
IMD के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार सुबह स्मॉग के साथ-साथ कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। 15 नवम्बर के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आएगा।

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-
पंजाब में आज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 16 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस दर्शाता है।आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ ​​रहेगा। हरियाणा में आज तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 18 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस है। चंडीगढ़ में AQI बहुत ज्यादा दर्ज किया गया है जिस कारण यहां के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है।

बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी-
मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, बाल्टिस्तान,गिलगित और मुजफ्फराबाद में मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें