Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh को मिली जान से मारने की धमकी, 2 दिन में दो 50 लाख वरना…

November 13, 2024

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh को मिली जान से मारने की धमकी, 2 दिन में दो 50 लाख वरना…

Akshara gets death threat : भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। वही धमकी देने वालों ने रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 11 नवंबर की देर रात हुई, बता दे कि अक्षरा को एक मिनट के दो धमकी भरे कॉल आए। जिसमे धमकी देने वालों ने व्यक्ति ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और गाली-गलौज भी की। इतना ही नहीं उसने कहा कि दो दिन का समय दिया जा रहा है और अगर रकम नहीं दी गई, तो जान से मार दिया जाएगा।

अक्षरा सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

एक्ट्रेस ने बिहार के दानापुर थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई। बता दे उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अपने आवेदन में उन दोनों मोबाइल नंबरों का भी जिक्र किया है। जिन नम्बरों से उन्हें धमकी भरे कॉल आए थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें अक्षरा का आवेदन प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा, कि हमने आवेदन पर संज्ञान लिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें