Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां ने पैसे देने से किया मना तो नशेड़ी ने अपने ही घर में लगाई आग, फिर खुद अंदर बैठ कर…

November 13, 2024

मां ने पैसे देने से किया मना तो नशेड़ी ने अपने ही घर में लगाई आग, फिर खुद अंदर बैठ कर…

Ludhiana Crime News : लुधियाना जिले के गांव अकालगढ़ कलां में नशे के आदी युवक ने बीती रात करीब 10 बजे नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने ही घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि जब आरोपी युवक ने अपनी मां से चिट्टा (हेरोइन) खरीदने के लिए पैसे मांगे तो मां ने नशा खरीदने के लिए पैसे देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी।

इतना ही नहीं घर में आग लगाने के बाद नशेड़ी खुद भी अंदर बैठ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने युवक की मां को बड़ी मुश्किल से जलते घर से बाहर निकाला। आग लगने से फ्रिज, एसी और एलईडी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार गांव अकालगढ़ कलां में नशे के आदी युवक ने नशा खरीदने के लिए पैसे नहीं होने पर अपने घर में आग लगा दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आरोपी को सुधार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें