Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चार मंजिले मकान की छत पर पानी की टंकी की जगह लगाई अपनी फेवरेट कार! लोग बोले- कमाल की कलाकारी है, VIDEO VIRAL

November 13, 2024

चार मंजिले मकान की छत पर पानी की टंकी की जगह लगाई अपनी फेवरेट कार! लोग बोले- कमाल की कलाकारी है, VIDEO VIRAL

Water Tank Video Viral : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लॅटफॉम है जहां लोग अपना कोई भी टैलेंट दिखा कुछ घंटो में ही वायरल हो जाते है। एक ऐसा ही मिस्त्री की कलाकारी इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही। दरसअल देखा जाए बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें कारों का शौक होता है उन्ही में एक कार स्कॉर्पियो है जो बहुत लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन इन दिनों एक ऐसा स्कॉर्पियो लवर मिला जिसमे अपनी घर की छत पर हमेशा के लिए ही स्कॉर्पियो को फिक्स कर लिया है। जी हां सही पढ़ा आपने, शख्स ने अपने घर की छत पर स्कॉर्पियो को फिक्स कर रखा रहा लेकिन इसमें जरा सा ट्विस्ट है। तो चलिए जानते है

स्कॉर्पियो लवर

बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम पर विक्की प्रजापत नाम से शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखा सकते है कि एक चार मंजिले मकान के सबसे ऊपर यानी छत पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी नजर आ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि ये कार का स्ट्रक्चर ठीक वहां लगा है, जहां आमतौर पर लोग पानी की टंकी लगवाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस यूनिक टंकी को देख हैरान हैं और इस कारीगर की तारीफ करते नहीं थक रहे। हर कोई कमेंट बॉक्स में अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky prajapat (@vicky_s11_lovers)

यूज़र ने किए ऐसे कमैंट्स, कहा -इस कलाकार को 5 लाख नहीं 50 लाख देंगे

वीडियो को 8.7 मिलियन बार देखा जा चुका है और लगभग 4 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग इस स्कॉर्पियो लवर से मिस्त्री का पता पूछ रहे है, जिसने ये कलाकारी की है. एक यूजर ने लिखा, इस कलाकार को 5 लाख नहीं 50 लाख देंगे, पता बता दो। दूसरे ने लिखा, भाई ये तो पानी की टंकी है। तीसरे यूजर ने लिखा, जो भी है कमाल की कलाकारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें