Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Police Inspector की मां की हत्या मामले में Police के हाथ खाली

November 13, 2024

Police Inspector की मां की हत्या मामले में Police के हाथ खाली

Police Inspector’s Mother Murder Case : हरियाणा के यमुनानगर के पॉश इलाके सेक्टर 18 हुड्डा में पुलिस इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की मां की गला घोटकर हत्या और घर में की गई डकैती को लेकर पुलिस ने विभिन्न टीमें गठित की है। लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

थाना हुड्डा कार्यकारी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में कई टीम में गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। डकैती, हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हुड्डा जैसे इलाके में पुलिस अधिकारी के घर डकैती और हत्या को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हालांकि विभिन्न टीमें गठित की है और पुलिस अधीक्षक ने भी शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें