Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाम की क्रेविंग्स के लिए बनाएं ‘Chili Cheese Noodles’, जानें Recipe

November 13, 2024

शाम की क्रेविंग्स के लिए बनाएं ‘Chili Cheese Noodles’, जानें Recipe

Evening Special:

आवश्यक सामग्री:

नूडल्स (पतला) – 1 पैकेट
फूलगोभी – 1 कप
प्याज – 1
शिमला मिर्च कटी – 1
गाजर – 2
लहसुन कलियां – 5-6
चीज़ – 50 ग्राम
लाल मिर्च सूखी – 2-3
विनेगर – 2 टी स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

Evening Special

बनाने की विधि:

स्वाद से भरपूर चिली चीज़ नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों (फूलगोभी, गाजर, शिमला मिर्च) को अच्छी तरह से धोएं और फिर उनके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद लहसुन की कली को भी बारीक काट लें।

अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें नूडल्स डालें और ऊपर से थोड़ा पानी और नमक डालकर करछी से मिलाएं और फिर ढककर 5 मिनट तक पकाएं।

नूडल्स को 5 मिनट तक पकाने के बाद उन्हें कड़ाही में से निकालें और फिर सादे साफ पानी से धो लें और अलग रख दें। अब सूखी लाल मिर्च और लहसुन की कलियों को मिक्सर की मदद से पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें और एक छोटी बाउल में निकालकर रख दें।

अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर नूडल्स को फ्राई कर लें और फिर उन्हें निकाल लें। इसके बाद उसी तेल में कटी सब्जियों को डालकर फ्राई कर लें और निकाल लें।

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालकर उसमें लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। जब पेस्ट अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें नूडल्स, फ्राइड सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

इसके बाद चीज़ को लेकर आधा चीज कद्दूकस कर इसमें डालें और आधे चीज के छोटे-छोटे टुकड़े कर मिलाएं।

इसके बाद विनेगर और स्वादानुसार नमक डालकर कुछ देर तक पकने दें फिर गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट चिली चीज़ नूडल्स बनकर तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें