Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली…सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 400 पार, कई इलाकों में कोहरे की परत छाई

November 14, 2024

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली…सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 400 पार, कई इलाकों में कोहरे की परत छाई

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 430 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, बुधवार को औसत एक्यूआई 349 दर्ज किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 अंक बना हुआ है। जो गंभीर श्रेणी में आता है। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 284, गुरुग्राम में 309, गाजियाबाद में 375, ग्रेटर नोएडा में 320 और नोएडा में 367 अंक बना हुआ है।

राजधानी दिल्ली की अधिकतर इलाकों में गुरुवार को एक्यूआई स्तर 400 के ऊपर चला गया है, जिसमें अलीपुर में 420, आनंद विहार में 473, अशोक विहार में 474, आया नगर में 422, बवाना में 455, चांदनी चौक में 407, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 417, द्वारका सेक्टर 8 में 458, कॠक एयरपोर्ट में 435, आईटीओ में 434, जहांगीरपुरी में 471, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 408, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 444 और मंदिर मार्ग में 440 दर्ज किया गया।

इसके अलावा मुंडका में 407, नजफगढ़ में 457, नरेला में 438, नॉर्थ कैंपस डीयू में 421, एनएसआईटी द्वारका में 425, ओखला फेस 2 में 440, पटपड़गंज में 472, पंजाबी बाग में 459, पूसा में 404, आरके पुरम में 454, रोहिणी में 453, शादीपुर में 427, सिरी फोर्ट में 438, सोनिया विहार में 444, सोनिया विहार में 468 और वजीरपुर में 467 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वहीं, दिल्ली के पांच इलाकों में एक्यूआई स्तर 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है, जिसमें डीटीयू में 398, मथुरा रोड में 395, दिलशाद गार्डन में 385,लोधी रोड में 370 और श्री अरविंदो मार्ग में 345 अंक बना हुआ है।

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक्यूआई के वर्गीकरण के अनुसार 0 से 50 को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब और 301 से 400 को बहुत खराब की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 401 से 500 को गंभीर और 450 से अधिक एक्यूआई होने पर गंभीर प्लस की श्रेणी में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें