Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Police ने किया बदमाश का एनकाउंटर, एक आरोपी के टांग में लगी गोली, दूसरा फरार, अवैध पिस्टल बरामद

November 14, 2024

Haryana Police ने किया बदमाश का एनकाउंटर, एक आरोपी के टांग में लगी गोली, दूसरा फरार, अवैध पिस्टल बरामद

Haryana Police Encounter : हरियाणा में पानीपत जिले में बड़ी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमे सीआईए के एक हेड कॉन्स्टेबल ऋषि को गोली मारने के बाद आरोपी उसकी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की टांग में गोली मारी और उसे पकड़ लिया। जबकि, दूसरा मौके से भाग गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए अब पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

देर रात पुलिस को दोनों फरार आरोपियों को मिली जानकारी

बता दें कि यह घटना बंबरेहड़ी गांव में हुई फायरिंग से जुड़ी है, जिसमें महिला सरपंच सविता के ससुर महेंद्र पर हमला हुआ था। देर रात पुलिस को दोनों फरार आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस की टीम को पता चला कि दो बदमाश बाइक पर पानीपत के का बड़ी गांव से निकल रहे हैं। हेड कॉन्स्टेबल अपनी टीम के साथ स्कॉर्पियो लेकर मौके पर पहुंचे और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने कॉन्स्टेबल पर फायर कर दिया और उसकी गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

बदमाश की टांग में लगी गोली, एक आरोपी फरार

हेड कॉन्स्टेबल की सूचना पर आसपास के जिलों की पुलिस टीमें अलर्ट हुईं और आज सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर करनालसिविल लाइन थाना SHO विष्णु मित्र और CIA असंध की टीम पश्चिमी यमुना नहर बाइपास पर बदमाशों का पीछा करने पहुंची। पुलिस टीम को नहर के पास बदमाशों द्वारा छीनी गई स्कॉर्पियो दिखी, जिसमें एक बदमाश गाड़ी में और दूसरा बाहर खड़ा था। पुलिस को देखते ही एक बदमाशने फायरिंग कर दी, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी फायरिंगमें एक आरोपी को टांग में गोली मारकर काबू किया। जबकि, दूसरा आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी सावन सोनीपत के लाट गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा फरार आरोपी सुरेश है।

Haryana Police Encounter

पुलिस ने दी पूरी जानकारी

CIA असंध के इंचार्ज मनदीप ने बताया कि बंबरेहड़ी गांव में सरपंच के ससुर पर फायरिंग के मामले में 2 मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। हमारी टीम के सभी कर्मचारी अलग-अलग होकर आरोपियों की तलाश कर रहे थे। हेड कॉन्स्टेबल ऋषि राम को बदमाश दिखे और निजी गाड़ी में आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों को बाइक पर देखा था। पीछा करते हुए अचानक बाइक रुक जाने पर ऋषि की गाड़ी उनसे टकरा गई। कॉन्स्टेबल ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनमें से एक ने गोली चला दी। गोली लगने से घायल कॉन्स्टेबल की गाड़ी बदमाश छीनकर भाग गए। कॉन्स्टेबल को पानीपत अस्पताल में भर्ती कराया है।

सरपंच सविता के घर 3 नकाबपोश बदमाशों ने की थी फायरिंग

1 नवंबर को करनाल के मुनक थाना क्षेत्र में महिला सरपंच सविता के घर 3 नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसमें सरपंच के ससुर महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महेंद्र को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के एक दिन पहले बदमाशों ने रेकी की थी, और अगले दिन दिनदहाड़े हमला किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, 2 मुख्य आरोपी फरार थे। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें