Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूर्या के भरोसे पर खरा उतरना चाहता था : Tilak Varma

November 14, 2024

सूर्या के भरोसे पर खरा उतरना चाहता था : Tilak Varma

Indian cricketer Tilak Varma : जब सूर्यकुमार यादव ने यह बताने के लिये तिलक वर्मा के होटल के कमरे पर दस्तक दी कि वह तीसरे टी20 मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा तो कृतज्ञता से भरे इस बल्लेबाज ने अपने कप्तान से वादा किया कि वह उनके भरोसे पर खरा उतरेगा। तिलक ने 51 गेंद में शतक जमाया और दूसरा पचासा तो सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया।

इसके बाद उन्होंने डगआउट में देखते हुए अपने कप्तान के प्रति आभार जताने के लिये ‘फ्लाइंग किस’ किया। सूर्यकुमार ने अपने बल्लेबाजी क्रम पर उन्हें उतारने का फैसला जो लिया था । तिलक ने दक्षिण अफ्रीका पर 11 रन से मिली जीत के बाद पत्रकारों से कहा ,‘‘यह हमारे कप्तान ‘स्काय’ के लिये था जिसने मुझे तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया । उन्होंने कहा,‘‘ मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद है लेकिन पिछले दो मैचों में चौथे नंबर पर उतरा।

मैच से पहले की रात वह मेरे कमरे में आया और उसने कहा कि तुम तीसरे नंबर पर उतरोगे। उसने कहा कि यह अच्छा मौका है और जाकर खुलकर खेलो। मैने कहा कि तुमने मुझे यह मौका दिया है और मैं मैदान पर तुम्हारे भरोसे पर खरा उतरकर दिखाऊंगा। उन्होंने कहा ,‘‘ जब हम फ्लॉप थे तब भी टीम ने हमारा साथ दिया। उन्होंने कहा कि उसी तरह से खेलो जिसके लिये भारतीय टीम जानी जाती है। कप्तान और प्रबंधन (अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण) ने कहा कि बिंदास खेलना अगर विकेट गिरे तब भी।

तिलक ने कहा कि ऊंगली की चोट के कारण वह दो अंतरराष्ट्रीय दौरो पर नहीं जा सके लेकिन उन्हें हमेशा से पता था कि उनका समय आने पर वह रन बनायेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले आईपीएल मैच में मेरी ऊंगली की हड्डी खिसक गई थी और मैं दो महीने तक खेल नहीं सका। इसके बाद नेट्स पर मुझे फिर फ्रेक्चर हो गया जिससे मैं जिम्बाब्वे और श्रीलंका नहीं जा सका। मुझे बुरा लग रहा था लेकिन मैने संयम नहीं खोया और प्रक्रिया पर ध्यान दिया। मुझे पता था कि सही समय आने पर मैं रन बनाऊंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें