Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे के नीचे दबने से बच्चे की गई जान

November 14, 2024

फतेहाबाद में छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे के नीचे दबने से बच्चे की गई जान

Fatehabad Accident Occurred: फतेहाबाद के साथ लगते गांव भोडिया खेड़ा में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। टॉयलेट गए एक 2 वर्ष के मासूम के ऊपर बाथरूम की छत भरभरा कर गिर गई। जिससे मासूम की मौत हो गई। छत के ऊपर 2 हजार लीटर की पानी की टंकी रखी हुई थी, वह भी नीचे आ गिरी।

बेहोशी हालत में बच्चे के परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में बिहार के समस्तीपुर निवासी राकेश पासवान अपने परिवार के साथ फतेहाबाद के गांव भोड़िया खेड़ा में रह रहा था। राकेश रंग रोगन की फैक्ट्री में मजदूरी करता है तो उसके पिता उमेश, मां और पत्नी साथ ही एक निजी स्कूल में छोटी-मोटी नौकरी करते हैं।

मृतक बच्चे सनी राज के दादा उमेश ने बताया कि सनी सुबह शौच के लिए गया था। कि अचानक से बाथरूम की छत नीचे आ गिरी। बच्चा अंदर ही था जो मलबे के नीचे दब गया। बता दे कि परिजनों में चीख पुकार मची, तो बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले आए, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। छत लेंटर वाली नहीं थी और उसके ऊपर 2 हजार लीटर पानी की टंकी भी थी, जिस कारण बच्चे की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें