Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

SpiceJet ने Canada की EDC के साथ 9.08 करोड़ अमेरिकी डॉलर का सुलझाया विवाद

November 14, 2024

SpiceJet ने Canada की EDC के साथ 9.08 करोड़ अमेरिकी डॉलर का सुलझाया विवाद

SpiceJet Settles Dispute: विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा (ईडीसी) के साथ 9.08 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विवाद सुलझाने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी। कुल 2.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर में विमानन कंपनी 13 क्यू400 विमानों का स्वामित्व लेगी।

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, इस समाधान से 6.83 करोड़ अमेरिकी डॉलर (574 करोड़ रुपये) की बचत होगी। संकटग्रस्त एयरलाइन ने हाल ही में 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसने 13 ईडीसी-वित्तपोषित क्यू400 विमानों का पूर्ण स्वामित्व भी हासिल कर लिया है और इस विकास से परिचालन लागत को कम करने में मदद मिलेगी।

SpiceJet Settles Dispute

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उसने ‘‘एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा (ईडीसी) के साथ 9.08 करोड़ अमेरिकी डॉलर (763 करोड़ रुपये) के विवाद को कुल 2.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर में पूरी तरह से सुलझा लिया है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि इस समाधान से विमानन कंपनी को मजबूत बही-खाते के साथ आगे बढने और क्यू400 विमानों को यथाशीघ्र सेवा में वापस लाने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। विमानन कंपनी के परिचालन बेड़े के बारे में तत्काल कोई विवरण नहीं मिल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें