Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE 10th Fail ने शुरू किया चाय का स्टाल, पैंट-शर्ट पहन और टाई लगाकर बेच रहा चाय, यूजर्स बोले- अब नर्सरी फेल वाला भी आएगा, VIDEO VIRAL

November 14, 2024

CBSE 10th Fail ने शुरू किया चाय का स्टाल, पैंट-शर्ट पहन और टाई लगाकर बेच रहा चाय, यूजर्स बोले- अब नर्सरी फेल वाला भी आएगा, VIDEO VIRAL

CBSE 10th Fail Chaiwala: आए दिन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बहुत से चायवाले वायरल होते रहते है अब बात करें चाहे MBA चायवाला या ग्रेजुएशन चायवाला की। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सीबीएसई 10वीं फेल चायवाला बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस लड़के की टी स्टॉल पर लिखा है- सीबीएसई 10वीं फेल चायवाला। यही वजह है कि इस लड़के की टी स्टॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ये चायवाला आम चायवालों से अगल है दरअसल ये पूरा फॉर्मल पैंट-शर्ट पहनकर और टाई लगाकर चाय बेचता है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूज़र ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी है।

CBSE 10th Fail Chaiwala की वीडियो हुई वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक टी स्टाल है जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में CBSE 10th Fail Chaiwala लिखा है। स्टॉल पर एक लड़का सफेद शर्ट पहनी है और काले रंग की टाई पहने चाय बनाता दिखाई दे रहा है। फिर लोगों को सर्व कर रहा है. हालांकि, उसकी चाय के बारे में लोगों ने अभी तक कुछ नहीं बताया लेकिन उसकी चाय की दुकान का नाम लोगों के बीच छाया हुआ है।

यूजर दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @lucknowi_sallu नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। जिस पर अबतक 59 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख 27 हज़ार बार लाइक किया जा चुका है। वायरल वीडियो पर यूज़र अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है तो वहीं कुछ लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता भी ज़ाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अब नर्सरी फेल वाला भी आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई सही समय पर तूने काम शुरू कर दिया मां-बाप का पैसा बर्बाद नहीं किया। तीसरे यूजर ने लिखा- तुम्हें अभी पढ़ाई करनी चाहिए थी।

देखें VIDEO VIRAL: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Prajapati (@lucknowi_sallu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें