Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepika-Ranveer Singh Wedding Anniversary: इस फिल्म से शुरू हुई थी दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी, छठी सालगिरह पर लुटाया पर प्यार, देखें खूबसूरत तस्वीरें

November 14, 2024

Deepika-Ranveer Singh Wedding Anniversary: इस फिल्म से शुरू हुई थी दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी, छठी सालगिरह पर लुटाया पर प्यार, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Deepika-Ranveer Singh Wedding Anniversary : बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे है।

– रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी, फिल्म गोलियों की राम-लीला के सेट से शुरू हुई थी, इस साल अपनी रिलीज के 11 साल पूरे कर रही है, और बहुत जल्द यह जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगहों पर एक खूबसूरत लव स्टोरी बन गई।

– दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाया। पिछले कुछ वर्षों में, रणवीर और दीपिका ने अपनी फिल्मों में बेहतरीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है और अपनी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान, प्यार और बंधन को फैंस के साथ शेयर किया है।

– इस साल उनका जश्न और भी खास है क्योंकि वे अपने घर में अपनी प्यारी सी ‘दुआ’ के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं।

– 2018 में लेक कोमो, इटली में अपनी शानदार शादी से लेकर 2024 में पेरेंटहुड का नया चैप्टर शुरू करते हुए, रणवीर और दीपिका ये साबित करते हैं कि असली प्यार सच में होता है।

– ये पावर कपल ने अपनी बेटी दुआ को 2024 में इस दुनिया में वेलकम किया, जो सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए भी एक बहुत खास पल था।

– रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए इंस्टाग्राम पर एक दिल छूने वाली पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने दीपिका की कुछ क्यूट और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है, ‘‘हर दिन पत्नी की तारीफ का दिन है, लेकिन आज खास दिन है #HappyAnniversary @deepikapadukone 😘♥️ I love you

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें