
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से गैस चेंबर बन चुकी है। जिसे देखते हुए राजधानी में ग्रैप-3 लागू करने का फैसला लिया गया है। एक्यूआई का स्तर 400 के पार जा चुका है। ऐसे में जीआरएपी पर उप-समिति पूरे एनसीआर में संशोधित जीआरएपी का चरण- III लागू करने का फैसला किया है। यह आज सुबह 08:00 बजे से लागू हो गया है। ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के साथ ही कई नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे, ताकि शहर में प्रदूषण का स्तर काबू किया जा सके। इसके साथ ही पांचवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो वर्किंग डेज (सोमवार से शुक्रवार तक) में रोजाना 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वाहनों पर कई तरह की रोक के चलते लोगों के आवागमन में परेशानी न हो। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

कब लगता है ग्रैप-3
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रैप के तहत कुछ पाबंदियां लगाई जाती हैं। जब AQI 200 के पार चला जाता है तो ग्रैप का पहला चरण लागू किया जाता है। उसके बाद जब एक्यूआई 300 के पार जाता है तो दूसरा चरण और जब एक्यूआई 400 के पार चला जाता है तो ग्रैप 3 लगाया जाता है।
ग्रैप-3 में ये पाबंदियां
400 के पार चला गया राजधानी का AQI
बीते बुधवार से राजधानी के कई इलाकों में 450 के ऊपर AQI पहुंच गया। आनंद विहार 466, अशोक विहार 466, जहांगीरपुरी 465, सोनिया विहार 460, विवेक विहार 459, वजीरपुर 459 AQI दर्ज किया गया. पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो हो गई, जिससे कई उड़ानों पर इसका असर पड़ा। कुछ उड़ानों का तो रूट ही डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल दिल्ली प्रदूषण में दम तो़ड़ रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...