Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर के एम.एम. नाम के व्यक्ति ने बिना किसी कारोबार और बैकग्राउंड के कैसे जोड़ ली अरबों की प्रॉपर्टी

November 15, 2024

अमृतसर के एम.एम. नाम के व्यक्ति ने बिना किसी कारोबार और बैकग्राउंड के कैसे जोड़ ली अरबों की प्रॉपर्टी

चंडीगढ़ः (सवेरा ब्यूरो)। अमृतसर का रहने वाला एम.एम. नाम का व्यक्ति अचानक ही कुछ वर्षों में अरबपति बन गया। एम.एम. के अचानक दौलतमंद बन जाने के पीछे कई राज छिपे हैं। बता दें कि एम.एम. कुछ वर्ष पहले तक केवल शुन्य था लेकिन कुछ ही वर्षों में वह अमृतसर के अरबपतियों में गिने जाने लगा। हैरत करने वाली बात है कि एम.एम. का न ही कोई बिजनेस है और न ही वह किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है और न ही उसका कोई स्ट्रोंग बैकग्राउंड है लेकिन बावजूद इसके वह अरबों का मालिक बना बैठा है।

सूत्र बताते हैं कि एम.एम. ने अमृतसर के पॉश एरिया में एक आलीशान कोठी बनाई है।कोठी लगभग 1000 गज में फैली हुई है और इसकी कीमत कई करोड़ों में है। सवाल सह है कि बिना किसी इन्कम सोर्स के ऐसी कोठी बनाना संभव नहीं है। पैसे कमाने के लिए एम.एम. ने बलेकमेलिंग का मॉडस ऑपरेंडी अपनाया हुआ है और वह अक्सर बलेकमेलिंग के लिए नए शिकार ढूंढता रहता है। एम.एम. कैसे दूसरों के कंधो पर बंदूक रख अपना स्वार्थ साधता है इसको लेकर दैनिक सवेरा द्वारा एम.एम.के सारे काले चिट्ठे खोले जाएंगे।

खुद को राजनेता भी कहलवाता है एम.एम.
गौरतलब है कि एम.एम. नाम का यह व्यक्ति खुद को राजनेता भी कहलवाता है।एम.एम. कई राजनीतिक दल बदल चुका है और हाल ही में एक राजनीतिक बयान के चलते उसकी सिक्योरिटी भी छीन ली गई थी।कुछ समय से एम.एम. की खिलाफत काफी बढ़ चुकी है।कभी उसके साथ ही काम करने वाले उसके साथी उसके काले चिट्ठे खोलने में लगे हुए हैं। बिना किसी बडे बिजनेस के अरबों का मालिक बने बैठे एम.एम. की फाईल जल्द खुल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें