Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

धीमा पड़ा छात्र आंदोलन, आवागमन के लिए खोली गई आयोग के सामने की सड़क

November 15, 2024

धीमा पड़ा छात्र आंदोलन, आवागमन के लिए खोली गई आयोग के सामने की सड़क
Student Agitation : प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) की प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन कराने के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के निर्णय के बाद आयोग के कार्यालय के सामने जारी छात्र आंदोलन शुक्रवार को धीमा पड़ता नजर आया।
छात्र शिव कुमार मौर्य ने बताया कि छात्र प्रदर्शनकारियों की संख्या कल तक 10,000 से अधिक थी लेकिन शुक्रवार सुबह यह कम होकर सैकड़ों में रह गई तथा प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या कम होने के बाद आयोग के सामने की एक सड़क लोगों के आवागमन के लिए खोल दी गई।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अभियर्थियों की मांगों को स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा स्थगित कर दी और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा को पुराने पैटर्न पर आयोजित करने की घोषणा की।
PCS की तैयारी कर रहे छात्र गणोश द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने PCS की परीक्षा एक दिन में कराने का बहुत अच्छा निर्णय किया है जिससे PCS की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में बहुत खुशी है।
वहीं एक अन्य छात्र मयंक जैन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार RO-ARO की परीक्षा पर भी जल्द निर्णय करेगी और इसी मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठे हैं क्योंकि यदि इस आंदोलन के दौरान इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो यह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
छात्र दीपक सिंह ने कहा कि यह फैसला सही समय पर लिया गया है और इस निर्णय से छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा एवं वे निश्चिन्त होकर परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
इसी तरह, एक अन्य छात्र देवेंद्र प्रजापति ने कहा, हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि वह आयोग को RO-ARO पर भी जल्द निर्णय करने का निर्देश देंगे जिससे इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र निश्चिंतता के साथ तैयारी कर सकेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें