Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

The Rana Daggubati शो के साथ सेलिब्रिटीज की नई दुनिया से रूबरू होने के लिए हो जाइए तैयार, ट्रेलर हुआ आउट

November 15, 2024

The Rana Daggubati शो के साथ सेलिब्रिटीज की नई दुनिया से रूबरू होने के लिए हो जाइए तैयार, ट्रेलर हुआ आउट

The Rana Daggubati Show : राणा दग्गुबाती के मेहमानों में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनलगड्डा, श्री लीला, एस.एस. राजामौली, राम गोपाल वर्मा और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। राणा दग्गुबाती द्वारा बनाई और होस्ट की गई, और स्पिरिट मीडिया के तहत प्रोड्यूस की जाने वाली ये अनस्क्रिप्टेड ओरीजनल सीरीज में 8 एपिसोड होंगे। इसमें कई पॉपुलर सेलेब्रिटीज अपनी बेझिजक बातचीत और मजेदार एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगे।

द राणा दग्गुबाती शो का प्रीमियर 23 नवंबर को होगा, और हर शनिवार को नए एपिसोड आएंगे। यह शो भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर देखा जा सकेगा। प्राइम वीडियो, भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म, ने अपने पहले टॉक शो द राणा दग्गुबाती शो का इंतजार किया गया ट्रेलर लॉन्च किया है। यह शो राणा दग्गुबाती द्वारा क्रिएट और होस्ट किया गया है, और स्पिरिट मीडिया के तहत एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है। यह एक अनस्क्रिप्टेड तेलुगु ओरिजिनल सीरीज़ होगी, जिसमें दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, सिद्धु जोनालागड्डा और श्री लीला, एस.एस. राजामौली और राम गोपाल वर्मा जैसे मशहूर मेहमान शामिल होंगे, जो 8 मजेदार एपिसोड्स में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

द राणा दग्गुबाती शो का प्रीमियर 23 नवंबर से भारत और दुनिया भर के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा। हर शनिवार को नए एपिसोड रिलीज़ किए जाएँगे। रोमांचक ट्रेलर राणा दग्गुबाती शो की एक झलक देता है, जो आम चैट शो से अलग है और दर्शकों को उनके पसंदीदा सितारों की जिंदगी की एक दिलचस्प झलक दिखाता है। दुलकर के साथ सीक्रेट्स शेयर करने से लेकर, नागा चैतन्य के साथ कारों का मेकओवर करने तक, सिद्धु जोनलागड्डा और लीला के साथ वुड फ्रेंड पिज्जा बनाने से लेकर, राजामौली को उनके आउटडोर शूट पर सरप्राइज करने तक, यह शो और राणा अपने मेहमानों का एक नया साइड दिखाते नजर आने वाले हैं, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है।

राणा दग्गुबाती, होस्ट, क्रिएटर और एक्सरक्यूटिव प्रोड्यूसर ने कहा, “द राणा दग्गुबाती शो कोई आम टॉक शो नहीं है! ये एक मजेदार और इंटरएक्टिव तरीका है जिसमें हम सेलिब्रिटीज की असली और अनफिल्टर्ड ज़िंदगी देखते हैं। मेरा उनके साथ और इंडस्ट्री के साथ जो कनेक्शन है, वो परिवार जैसा है, सिर्फ प्रोफेशनल नहीं। इसी कारण हमारी बातें और जो वक्त हम अपने आम शौक में बिताते हैं, वो बहुत मज़ेदार और नेचुरल होता है। ये एक ऐसा स्पेस है जहां सेलिब्रिटीज अपने घर जैसा महसूस करते हैं और अपने असली और कैंडिड सेल्फ हो सकते हैं।

The Rana Daggubati Show
The Rana Daggubati Show

शो में जैसे हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं, हम क्रिएटिव सहयोग करते हैं, कॉफी पीते हुए या पसंदीदा खाना खाते हुए पुरानी यादें ताजा करते हैं, चुटकुले सुनते हैं, और अपने करियर के कुछ ऐसे पलों के पीछे की कहानियाँ शेयर करते हैं, जो शायद दुनिया में सिर्फ कुछ ही लोग जानते हो।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें