Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Weather Today: हरियाणा के 17 शहरों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, अंबाला सबसे ठंडा, विजिबिलिटी 50 मीटर से हुई कम

November 16, 2024

Haryana Weather Today: हरियाणा के 17 शहरों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, अंबाला सबसे ठंडा, विजिबिलिटी 50 मीटर से हुई कम

Haryana Weather Today : हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के साथ हरियाणा में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। आपको बता दे कि हरियाणा के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है विभाग ने हिसार, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, कैथल, नरवाना, नासरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, पिहोवा, अंबाला, कालका, पंचकूला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

इन इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी को अलर्ट पर रखा है।

राज्य के अधिकांश शहरों में मैक्सिमम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार हो गया है। 24 घंटे में जींद में AQI 500 तक पहुंच गया। जिसका मतलब है कि इसमें सांस लेने वाला व्यक्ति एक दिन में 20 से 25 सिगरेट पीने के बराबर धुआं अपने अंदर ले रहा है।

प्रदेश में हालात बिगड़ते देख केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग(CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम (GRAP)-3 प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। NCR में प्रदेश के 14 शहर हैं, जिनमें शुक्रवार (15 नवंबर) सुबह 8 बजे से क्रशर-माइनिंग पर रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा 5वीं क्लास तक के बच्चों की स्कूल बंद करने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जिलों के डिप्टी कमिश्नर बच्चों के स्कूल बंद करने के बारे में फैसला ले सकते हैं।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 17 नवंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है। 16 नवंबर को पूर्वी हवाएं चलने के कारण बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं और धुंध छा सकती है। इसके बाद 17 नवंबर से फिर से मध्यम गति से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है और रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें