Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Train Accident: फिर एक और ट्रेन डिरेल करने की साजिश; पुणे से नागपुर जा रही थी पैसेंजर एक्सप्रेस के चक्के में फंसा गेट, यात्रियों में मची चीख-पुकार

November 16, 2024

Train Accident: फिर एक और ट्रेन डिरेल करने की साजिश; पुणे से नागपुर जा रही थी पैसेंजर एक्सप्रेस के चक्के में फंसा गेट, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Train Derail: देश में आये दिन ट्रेन डिरेल की खबर सामने आ रही है। जहां, मध्य प्रदेश के बॉर्डर एरिया में पुणे-नागपुर ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई, लेकिन अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। दरअसल, ट्रेन के चक्कों में मालगाड़ी का गेट फंस गया था, जिस वजह से ट्रेन डगमगा गई और झटके खाकर रुक गई। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंची। लेकिन चक्के में गेट फंसने से H1 फर्स्ट क्लास का पानी टैंक एवं AC टैंक समेत वॉटर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है।

मरम्मत होने के बाद सबह ट्रेन हुई रवाना
घने जंगल के बीच यात्री फंसे रहे और आज सुबह मरम्मत होने के बाद ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया गया। आज सुबह करीब 4:50 बजे ट्रेन माना स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना हुई।

घटना की ये रही वजह
ट्रेन के चक्कों में मालगाड़ी का गेट फंस गया था, जिस वजह से ट्रेन डगमगा गई और झटके खाकर रुक गई। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से उतरी नहीं या पलटी नहीं, लेकिन कई घंटे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। पुणे-नागपुर AC एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22123 शनिवार रात करीब डेढ़ बजे हादसे का शिकार हुई। मूर्तिकापुर से आगे जीतापुर में अकोला बडनेरा के बीच हादसा हुआ। ट्रेन के H1 फर्स्ट AC डब्बे के नीचे चक्कों में मालगाड़ी ट्रेन का गेट फंस गया था।यह गेट पटरी पर कैसे पहुंचा? अभी इसकी जांच की जा रही है, लेकिन चक्के में गेट फंसने से H1 फर्स्ट क्लास का पानी टैंक एवं AC टैंक समेत वॉटर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है।

कटर मशीन से गेट को काटा
रेल कर्मियों ने नजदीकी रेलवे स्टेशन मूर्तिजापुर से गैस कटर मंगाकर चक्के में फंसे गेट को काटकर निकाला। इसके बाद ट्रेन को नागपुर के लिए जाने दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें