Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों ने ट्रेन में ही लगाया माता का पंडाल, भजन-कीर्तन कर किया माता का जगराता, यूजर्स ने लिखा- क्या खूबसूरत यात्रा है, VIDEO VIRAL

November 16, 2024

मां वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों ने ट्रेन में ही लगाया माता का पंडाल, भजन-कीर्तन कर किया माता का जगराता, यूजर्स ने लिखा- क्या खूबसूरत यात्रा है, VIDEO VIRAL

Mata Ka Jagrata in Train: आपने अक्सर ट्रेन में सफर करते समय कुछ ऐसे लोगो को देखा होगा जो ढोलक-मंजीरा लेकर गाते बजाते हुए अपनी यात्रा का पूरा आनंद लेते हैं। एक ऐसी ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में बहुत तेजी से वायरल हो रही है। बता दे इस वीडियो में न केवल ढोलक-मंजीरा लेकर गाते बजाते है बल्कि इसके साथ साथ ट्रेन में माता का जागरण भी कर रहे है। जो लोगो को बहुत पसंद आ रहा है।

ट्रेन में किया माता का जागरण

दरअसल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मां वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे कुछ लोग ट्रेन में माता का दरबार सजाकर भजन-कीर्तन करते रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले कोच को रंग-बिरंगी चुनरी से कवर करके सजाया है और एक पंडाल के रूप में तब्दील कर दिया है। खिड़की के पास लगी फूड ट्रे पर माता रानी की तस्वीर सजाई है। जिसे देखकर कोच में मौजूद और लोग भी माता के जयकारे लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस खास पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

इस नाम से शेयर किया गया वीडियो

बता यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @yakshom1008 नाम के यूजर ने शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- वैष्णो देवी जाते हुए ट्रेन में जागरण। ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बता दे इसको अबतक करीब 5 लाख बार देखा जा चुका है और वीडियो पर 77 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वही वायरल वीडियो पर पर यूजर ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- क्या खूबसूरत यात्रा है. दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत सुंदर, तीसरे यूजर ने लिखा- काश इस ट्रेन में हम भी जाते। वहीं कुछ लोगों को ट्रेन में इस तरह से भजन-कीर्तन करना सही नहीं लग रहा, उनका कहना है कि इस तरह बाकी यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।

देखें VIDEO VIRAL: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yakshom (@yakshom1008)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें