Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Shri Yojana में हुए शामिल Punjab के 233 स्कूल , सभी के बदले जाएंगे नाम, नोटिफिकेशन जारी

November 16, 2024

PM Shri Yojana में हुए शामिल Punjab के 233 स्कूल , सभी के बदले जाएंगे नाम, नोटिफिकेशन जारी

PM Shri Yojana Punjab School : पंजाब के 233 स्कूलों का चयन प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) स्कीम के अधीन हुआ है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाएगी। वहीं, इन स्कूलों का नाम भी बदलेगा। सभी स्कूलों के नामों के आगे अब पीएम श्री लग जाएगा। इस संबंधी शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। सभी 23 जिलों के स्कूलों को स्कीम में शामिल किया गया है।

हर ब्लॉक से चुना गया एक स्कूल

स्कीम के तहत हर ब्लॉक से एक प्राथमिक, एक उच्च और एक सीनियर सैकेंडरी स्कूलों को चुना गया है। इन स्कूलों के छात्रों को फर्नीचर, आऊटडोर खेल सामग्री, स्मार्ट कक्षाएं और कम्प्यूटर लैब सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके पीछे की कोशिश शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। योजना के लिए केंद्र सरकार ने 27,360 करोड़ रुपए का बजट रखा है। यह 5 साल के लिए है। इसमें केंद्र सरकार का बजट 18,128 करोड़ का रहेगा, जबकि शेष राशि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से खर्च की जाएगी। स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 के मूल सिद्धांतों को लागू किया जाएगा।

18,000 स्कूल और 30 लाख छात्र

पंजाब में कुल 18,000 से अधिक स्कूलों में 30 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, पंजाब सरकार की तरफ से 100 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनैंस बनाया जा रहा है। इन स्कूलों में इस साल के लिए 100 करोड़ का बजट रखा हुआ है। वहीं, अब जल्द ही पंजाब सरकार की योजना स्कूल ऑफ हैप्पीनैस स्थापित करने की है। इसके लिए 72 स्कूलों के पहले बैच को फिनलैंड से ट्रेनिंग दिलाई गई है। वहीं, रूपनगर स्कूल से प्रोजैक्ट का आगाज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें