Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्लीः गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप पर कई राउंड फायरिंग, सुपरवाइजर को लगी गोली, मचा हड़कंप

November 16, 2024

दिल्लीः गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप पर कई राउंड फायरिंग, सुपरवाइजर को लगी गोली, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में गोलीबारी की एक घटना में एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों में से एक ने पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर गोलियां चला दीं। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेट्रोप पंप पर ‘सुपरवाइजर’ के तौर पर काम करने वाला अंशुल राठी पेट में र्छे लगने के कारण घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग पेट्रोप पंप पर आए और उनमें से एक ने बाहर से कार्यालय के केबिन पर 16 गोलियां चलायीं और फिर एक मोटरसाइकिल पर सवार लोग गोकुलपुरी तथा दूसरी पर सवार लोग लोनी गोल चक्कर की ओर भाग गए।’’ उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी के कारण यह घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें