Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा, AQI गंभीर श्रेणी में रहा बरकरार

November 16, 2024

Delhi Pollution : दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, छाया घना कोहरा, AQI गंभीर श्रेणी में रहा बरकरार

Delhi Pollution Today : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को मौसम ने करवट ले ली है। पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। तो दूसरी ओर दमघोंटू हवा ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वायु गुणवत्ता अब भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

‘भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान’ (आईआईटीएम) ने अगले छह दिनों के लिए ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता का अनुमान लगाया है। दिल्ली के एक शख्स ने आईएएनएस को बताया कि ठंड का पहला दिन है और बहुत घना कोहरा है। सुबह 5 बजे इतनी ज्यादा धुंध थी कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। 9 बजे तक भी काफी कोहरा दिखा, जिससे ट्रैफिक धीमी रही। गाड़ी डिपर चलाकर बहुत ज्यादा धीरे-धीरे चलाना पड़ रहा है। दफ्तर जा रहे शख्स ने बताया कि सर्दियों के शुरू होते ही बहुत अधिक धुंध देखने को मिल रही है। अच्छी बात है कि ठंड शुरू होने के साथ गर्मी चली जाएगी, जिससे कुछ राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सुबह के समय पर पूरे हाईवे पर कोहरा ही कोहरा देखने को मिल रहा है। लोगों को गाड़ियां चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के सुबह 7 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 400 से 500 के बीच में दर्ज की गई। इसमें शादीपुर – 454, नरेला – 449, जहांगीरपुरी – 445, वजीरपुर – 441, बवाना – 438, विवेक विहार – 436, नॉर्थ कैंपस, डीयू – 436, आनंद विहार – 436, पंजाबी बाग – 425, पटपड़गंज – 427, रोहिणी – 426, नेहरू नगर – 424, मुंडका – 423 और सोनिया विहार में 420 एक्यूआई दर्ज किया गया।

इनके अलावा द्वारका सेक्टर 8 – 415, लोधी रोड (आईआईटीएम) – 414, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम – 413, मंदिर मार्ग – 411, दिलशाद गार्डन – 408, आरके पुरम – 401, पूसा – 399, आया नगर – 398, आईजीआई एयरपोर्ट 395, सिरीफोर्ट – 390, ओखला फेज-2 – 387, डीटीयू- 383, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज – 380, एनएसआईटी द्वारका – 367, चांदनी चौक – 372, नजफगढ़ – 357 और लोधी रोड – 351 एक्यू आई दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें