Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : Sukhbir Singh Badal ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

November 16, 2024

Big Breaking : Sukhbir Singh Badal ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sukhbir Singh Badal Resign : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इस बात की जानकारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा हैं, कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास जताने और पूरे कार्यकाल के दौरान पूरे दिल से समर्थन और सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बता दें, सुखबीर सिंह बादल को इस साल अगस्त में ‘तन्खाय्या’ घोषित किया गया था। हालांकि, उन्हें सजा का इंतजार है। इसके मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल ने पहले पंजाब में उपचुनाव नहीं लड़ने का विकल्प चुना था। हाल ही में सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय का दौरा किया और अपनी सजा के बारे में जल्द से जल्द फैसला लेने के लिए एक लिखित अपील प्रस्तुत की। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि घोषणा के बाद से ढाई महीने से अधिक समय हो चुका है, और उन्होंने अकाल तख्त के आदेशों के अनुसार राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने से परहेज किया है। उन्होंने सिख समुदाय और पंजाब के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर जाेर दिया और राजनीतिक भागीदारी से प्रतिबंधित होने के कारण कार्रवाई करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की हैं। इस सप्ताह ही उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ और PHIMER में उनकी सर्जरी हुई।

डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिअद कार्यसमिति के अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने 18 नवंबर को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है। यह समिति सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिए गए इस्तीफे पर विचार करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी। उल्लेखनीय है कि शिअद के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यसमिति के लिए चुनाव 14 दिसंबर 2024 को होने हैं, जब वर्तमान सदन का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें