Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Police Inspector की माता की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी बहु गिरफ्तार

November 16, 2024

Police Inspector की माता की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी बहु गिरफ्तार

Police Inspector’s mother murder Case: हरियाणा के यमुनानगर में दिल दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी को ही अपनी सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 11 नवंबर को पंचकूला में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की पत्नी शिल्पी ने अपनी सास राजबाला की गला घोटकर हत्या कर दी थी।

मामला लूटपाट का दिखाने के लिए सामान बिखेर दिया था। कल रात यमुनानगर पुलिस ने आरोपी शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजेश ने बताया कि 11 नवंबर को शिल्पी का अपनी सास राजबाला से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इसी दौरान शिल्पी ने गला दबाकर अपनी सास की हत्या कर दी। और सामान को बिखेर दिया।उन्होंने बताया कि इस मामले की सी आई ए 1, सी आई ए 2, महिला एसएचओ सहित विभिन्न टीमों ने जांच की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की मदद से सबूत जुटाए गए।

इसी दौरान आरोपी शिल्पा की हाथों पर खरोच के व चोट के निशान पाए गए। जब उन्हें हिरासत में लिया गया पूछताछ की गई तो उसमें शिल्पा द्वारा अपनी सास की हत्या का खुलासा हुआ।उन्होंने बताया कि अभी तक इस हत्या में अकेली शिल्पा का शामिल होना पाया गया है शिल्पा की शादी निर्मल सिंह से करीब 14 वर्ष पहले हुई थी दोनों के एक 12 साल का बेटा भी है उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर और भी पूछताछ की जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें