Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मधुमक्खियों के हमले में व्यक्ति की मौत, लोगों में मची अफरा-तफरी

November 17, 2024

मधुमक्खियों के हमले में व्यक्ति की मौत, लोगों में मची अफरा-तफरी

Bee Attack : चंडीगढ़ में मध्य मार्ग, सेक्टर-16 के पास अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में सड़क पर साइकिल चला रहे एक शख्स की मौत हो गई है। मधुमक्खियों ने मृत व्यक्ति के चेहरे को निशाना बनाया। इसके अलावा मधुमक्खियों द्वारा किए गए इस हमले में कई अन्य लोग भी चपेट में आए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना थाना सदर-3 इलाके में हुई। जहां सेक्टर-16 के पास मध्य मार्ग की पार्किंग के पास अचानक मक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इसी बीच साइकिल से जा रहे एक शख्स की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। हमले में मारा गया शख्स भी बचने के लिए भागा और ऑटो में बैठ गया लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया जा रहा है कि मधुमक्खी के हमले से घायल व्यक्ति जब ऑटो में बैठा तो ड्राइवर उसे सीधे अस्पताल ले गया। जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इस दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान नवां गांव निवासी मुन्ना तिवारी के रूप में हुई है।

मानव शरीर पर Bee Attack का असर-

बता दें की मधुमक्खियों के आक्रामक होने के कई मामले सामने आते रहते हैं। मधुमक्खियों के हमले से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसा कहा जाता है कि मधुमक्खियों का शहद जितना मीठा होता है, डंक उतना ही जहरीला होता है।

मधुमक्खियों के शरीर में फॉर्मिक एसिड होता है। यदि हजारों मक्खियाँ हमला करती हैं, तो बड़ी मात्रा में फॉर्मिक एसिड मानव शरीर में प्रवेश कर जाता है। इससे असहनीय दर्द होता है। मधुमक्खी के डंक में जहर होता है जो शरीर में संक्रमण पैदा करता है। इसका असर अंगों पर पड़ता है। रक्तचाप कम हो जाता है और दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें